एक्सप्लोरर

Flour Price: केंद्र सरकार ने बनाया नया प्लान... आज से यहां सस्ती रेट पर बिकेगा आटा, उठाए गए हैं ये कदम

देश में बढ़ी आटे की कीमत से केंद्र सरकार परेशान है. इसी को लेकर केंद्र सरकार ने अब आटे की कीमत 29.5 रुपये प्रति किलो तय की हैं. इतनी कीमत पर आटा आमजन को मिल सकेगा.

Flour Price In India: देश में गेहूं की बढ़ती कीमतों से केंद्र सरकार टेंशन में हैं. गेहूं की कीमत जहां 30 रुपये के इर्द गिर्द होनी चाहिए. वहीं कई राज्यों में गेहूं के भाव 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. मंडी में गेहूं 5000 रुपये किलो तक खरीदा गया है. गेहूं की कीमत में आए इतने उछाल से आम आदमी की रसोई का बजट बिल्कुल गड़बड़ा गया है. इन्हीं दरों को कम करने को लेकर केंद्र सरकार के स्तर से लगातार कवायद जारी है. केंद्र सरकार ने गेहूं का बड़ा अमाउंट बाजार में उतारा है. इससे उम्मीद है कि आमजन को राहत मिलेगी और केंद्र सरकार के माथे से भी चिंता की लकीरें छटेंगी. 

आज से सस्ती दरों पर बिकेगा आटा
केंद्र सरकार ने 6 फरवरी से सस्ती दरों पर आटा बेचना की घोषणा की है. आज 6 फरवरी ही है. केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार, केंद्रीय भंडार और नाफेड जैसी सहकारी समितियां 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम आटा बेच सकेंगी. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 6 फरवरी से कम कीमत पर आटे को बेचना शुरू कर देंगी. सरकारी आउटलेट पर आसानी से 29.5 रुपये की कीमत पर आटा आम कंज्यूमर को मिल जाएगा. अधिक दर पर आटा बेचने पर इसकी शिकायत की जा सकती है. 

हर बुधवार को होगी ई-नीलामी
केंद्र सरकार की एजेंसी एफसीआई ने तय किया है कि देश में गेहूं और आटे की कीमत नियंत्रण में लाने के लिए हर बुधवार को विभिन्न राज्यों में गेहूं की ई-नीलामी की जाएगी. इस बुधवार को भी ई-नीलामी होनी है. एफसीआई ने आटे की कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए 30 लाख टन गेहूं बाजार में उतारा है. इसका बड़ा असर बाजार में देखने को मिल सकता है. 

पहले सप्ताह बेचा 9.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं
गुजरे बुधवार को भी देश के कई राज्यों में गेहूं की नीलामी की गई. केंद्र सरकार के स्तर से गेहूं बेचने की जिम्मेदारी भारतीय खाद्य निगम एफसीआई को दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, एफसीआई की ओर से की गई गेहूं की नीलामी में 1150 से अधिक बिडर्स ने भाग लिया. देश भर में करीब 9.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया. जल्द ही शेष गेहूं की नीलामी भी एफसीआई के स्तर से कर दी जाएगी.

25 में से 22 लाख मीट्रिक टन की हो सकेगी बिक्री
केंद्र सरकार की कोशिश है कि देश में गेहूं की घरेलू खपत का नियंत्रण बना रहे. जैसे ही खपत कम होती है औैर गेहूं की मांग बढ़ती है. ऐसे ही कीमतों में उछाल होना शुरू हो जाता है. गेहूं का असर आटे पर आता है तो आम लोगों की रसोई का बजट डगमगा जाता है. इसी को देखते हुए एफसीआई ने ई-नीलामी से 25 लाख मीट्रिक टन में से 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की है. वहीं कुल 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं बाजार में उतारा जाएगा. इसमें से 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं राज्यों को दिया जाएगा, जबकि 3 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय भंडार और नोफेड के जरिए आपूर्ति होगा.   खुद अमित शाह के नेतृत्व में मौजूद कमेटी इसकी मॉनीटरिंग कर रही है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- गेहूं, चना, आलू की खेती करने वाले अलर्ट हो जाएं, ऐसे मंडरा रहा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget