✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Farmer Mobile Apps: हर किसान के मोबाइल में होने चाहिए ये ऐप, खेती में आ जाएगी स्मार्टनेस

Advertisement
कविता गाडरी   |  28 Apr 2026 10:37 AM (IST)

Farmer Mobile Apps: पीएम किसान मोबाइल ऐप उन किसानों के लिए खास है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. इस ऐप के जरिए किसान अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं.

Farmer Mobile Apps: हर किसान के मोबाइल में होने चाहिए ये ऐप, खेती में आ जाएगी स्मार्टनेस

किसान मोबाइल ऐप

Farmer Mobile Apps: आज के डिजिटल दौर में खेती किसानी का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब खेती सिर्फ पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गई है. बल्कि स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप्स के जरिए किसान अपनी फसल और कमाई दोनों को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहे हैं. सरकार भी किसानों को तकनीक से जोड़ने पर जोर दे रही है, जिससे बीज, मौसम, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके. ऐसे में कुछ मोबाइल ऐप्स किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं, जो उनकी खेती को आसान बना सकते हैं. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि हर किसान के मोबाइल में कौन से ऐप होने चाहिए, जिससे खेती में स्मार्टनेस आ जाएगी. पीएम किसान ऐप से घर बैठे मिलेगी सभी सुविधा पीएम किसान मोबाइल ऐप उन किसानों के लिए खास है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. इस ऐप के जरिए किसान अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा आधार के अनुसार नाम में सुधार और ईकेवाईसी जैसी जरूरी प्रक्रियाएं भी घर बैठे पूरी की जा सकती है. इससे पारदर्शिता बढ़ती है और योजना का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचता है. मौसम और सलाह के लिए मेगावॉट Meghdoot App और mKisan App खेती में मौसम की भूमिका सबसे जरूरी होती है. ऐसे में Meghdoot App और mKisan App किसानों के लिए काफी मददगार है. इन ऐप्स के जरिए किसानों को मौसम का पूर्वानुमान पहले ही मिल जाता है, जिससे वह बुवाई, सिंचाई और कटाई का सही समय तय कर सकते हैं. साथ ही कृषि विशेषज्ञों की सलाह भी किसानों तक उनकी भाषा में पहुंचती है, जिससे फसलों की बीमारियों और उनके इलाज की जानकारी मिलती है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-Sea Buckthorn Farming: कैसे की जाती है सी-बकथॉर्न की खेती, भारत में सिर्फ एक जगह होती है इसकी पैदावार

किसान रथ ऐप किसान रथ ऐप किसानों के लिए एक जरूरी प्लेटफार्म है. इस ऐप के जरिए किसान ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का आसानी से हल कर सकते हैं. वह घर बैठे ट्रक या दूसरे वाहनों की बुकिंग कर सकते हैं और अपनी फसल को सही समय पर मंडी तक पहुंचा सकते हैं. इससे फसल की बर्बादी कम होती है और सही दाम मिलने की संभावना बढ़ती है. पूसा कृषि ऐप अगर किसान नई तकनीक और उन्नत खेती के बारे में जानना चाहते हैं, तो पूसा कृषि ऐप उनके लिए उपयोगी है. इस ऐप में नई फसल किस्मों और वैज्ञानिक खेती के तरीके की जानकारी मिलती है. वहीं e-NAM App के जरिए किसान देश भर की मंडियों के भाव देख सकते हैं. इससे उन्हें अपनी उपज को बेहतर कीमत पर बेचने में मदद मिलती है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-सरकार की इन योजनाओं से किसानों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसे उठाएं लाभ

Published at: 28 Apr 2026 10:37 AM (IST)
Tags:PM Kisan appAgriculture Appsfarmer mobile appssmart farming apps
  • हिंदी न्यूज़
  • एग्रीकल्चर
  • Farmer Mobile Apps: हर किसान के मोबाइल में होने चाहिए ये ऐप, खेती में आ जाएगी स्मार्टनेस
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.